फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Pradosh Vrat 2025: भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय

Wed, 05 Feb 2025 01:32 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Magh Pradosh Vrat 2025: हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत रखा जाता है, इस दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस तिथि पर उपवास रखने के साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं,
विज्ञापन
1 of 5
Magh Pradosh Vrat 2025 - फोटो : अमर उजाला
Magh Pradosh Vrat 2025: हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर प्रदोष व्रत रखा जाता है, इस दिन भोलेनाथ की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस तिथि पर उपवास रखने के साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं, साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है, क्योंकि इस दिन शिव जी का जलाभिषेक करने से वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। वहीं मनचाहा वर पाने के लिए कन्याएं भी इस तिथि पर उपवास रखती हैं। वर्तमान में माघ माह जारी है और इस महीने में यह व्रत 9 फरवरी 2025 को रखा जाएगा। पंचांग के अनुसार इस दिन आर्द्रा नक्षत्र का योग बन रहा है जो शाम 5: 52 मिनट तक रहेगा। इस दौरान विष्कुम्भ योग का भी निर्माण होगा जो दोपहर 12:06 मिनट तक है। इस योग में कुछ उपाय करने से महादेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत पर भगवान शिव के मंदिर में सूखा नारियल चढ़ाएं - फोटो : अमर उजाला
प्रदोष व्रत पर जरूर करें ये उपाय
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत पर भगवान शिव के मंदिर में सूखा नारियल चढ़ाएं, साथ ही विधि विधान से पूजा भी करें। इससे सेहत से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं।
  • प्रदोष व्रत के दिन महादेव और पार्वती माता की पूजा करें। पूजा के समय 'ॐ नम: शिवाय।' मंत्र का 108 बार जाप करें। मान्यता है कि इससे भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रदोष व्रत के दिन जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन, वस्त्र, या धन का दान करें। - फोटो : freepik
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत पर शिवलिंग पर केसर का दूध चढ़ाएं। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है।
  • प्रदोष व्रत के दिन जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन, वस्त्र, या धन का दान करें। मान्यता है कि इससे साधक के भाग्य में वृद्धि होती हैं।

4 of 5
प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गंगाजल और चावल अर्पित करें। - फोटो : freepik
  • प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गंगाजल और चावल अर्पित करें। इससे कर्ज से मुक्ति मिल सकती है
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार प्रदोष व्रत के दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा के समय शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और मिठाई का भोग लगाएं। इससे वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन भोलेनाथ को कनेर, मदार, शमी, अपराजिता, धतूरा और भांग का फूल अर्पित करें। - फोटो : Instagram
  • इस दिन भोलेनाथ को कनेर, मदार, शमी, अपराजिता, धतूरा और भांग का फूल अर्पित करें। इससे वह प्रसन्न होते हैं।
  • मान्यता है कि प्रदोष व्रत पर दही में शहद मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें