Shani Sade Sati Last Phase On Kumbh Rashi: कर्मों के अनुसार फल देने वाले शनि देव वर्तमान में मीन राशि में स्थित हैं और 3 जून 2027 से वे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस अवधि तक कुंभ राशि के जातकों पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण जारी रहेगा, जबकि मीन राशि वालों पर इसका दूसरा चरण और मेष राशि पर पहला चरण प्रभावी होगा। ज्योतिष के अनुसार साढ़ेसाती का आखिरी चरण व्यक्ति को जीवन के कई महत्वपूर्ण सबक सिखाता है और कई बार सकारात्मक परिणाम भी देता है। हालांकि, यदि इस समय लापरवाही या गलत आचरण किया जाए, तो इसके दुष्परिणाम भी झेलने पड़ सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि इस चरण को सावधानी और समझदारी के साथ बिताया जाए।