फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sankashti Chaturthi 2023: संकष्टी चतुर्थी पर करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी सभी विघ्न-बाधाएं

Wed, 07 Jun 2023 09:36 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
संकष्टी चतुर्थी पर करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी सभी विघ्न-बाधाएं - फोटो : iStock
Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2023 Upay: आज यानी 07 जून को आषाढ़ माह की संकष्टी चतुर्थी है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। भगवान गणेश भक्तों के लिए विघ्नहर्ता माने जाते हैं। कहा जाता है कि संकष्टी चतुर्थी के दिन पूजा आराधना से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों के जीवन से विघ्न और बाधाओं को दूर कर देते हैं। व्रत और पूजा के अलावा शास्त्रों में कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हे संकष्टी चतुर्थी के दिन करने से विघ्न-बाधाओं का अंत होता है और जीवन में खुशियां आती हैं। चलिए जानते हैं गणेश जी को प्रसन्न करने के उपाय...

Sankashti Chaturthi 2023: 7 जून को रखा जाएगा संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानिए पूजा विधि और महत्व 
विज्ञापन

2 of 7
संकष्टी चतुर्थी पर करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी सभी विघ्न-बाधाएं - फोटो : iStock
यदि आप विवाह योग्य हैं, लेकिन विवाह में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या शादी के लिए अच्छे रिश्ते नहीं मिल रहे हैं तो संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी को गुड़ की 21 गोलियां और दूर्वा अर्पित करें। इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
संकष्टी चतुर्थी पर करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी सभी विघ्न-बाधाएं - फोटो : iStock
व्यापार में तरक्की या नौकरी में प्रमोशन के लिए संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेश जी की प्रतिमा को अपने घर लेकर आएं। उनका पूजन करें और हल्दी की पांच गांठ गणेश जी को अर्पित करें। जल्द प्रमोशन के योग बनेंगे। 

4 of 7
संकष्टी चतुर्थी पर करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी सभी विघ्न-बाधाएं - फोटो : iStock
गणेश यंत्र को बहुत लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि गणेश यंत्र को घर में स्थापित करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में संकष्टी चतुर्थी के दिन घर में गणेश यंत्र की स्थापना करें।

Jagannath Rath Yatra 2023: रथ यात्रा से पहले 15 दिन तक एकांतवास में क्यों रहते हैं भगवान जगन्नाथ, जानिए रहस्य
विज्ञापन

5 of 7
संकष्टी चतुर्थी पर करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी सभी विघ्न-बाधाएं - फोटो : iStock
संकष्टी चतुर्थी के दिन 108 बार 'वक्रतुण्डाय हुं' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा से गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

6 of 7
संकष्टी चतुर्थी पर करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी सभी विघ्न-बाधाएं - फोटो : istock
यदि धन की समस्या से जूझ रहे हैं तो तो संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। फिर गुड़ और घी का भोग लगाएं। बाद में उस भोग को गाय को खिलाएं। इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
संकष्टी चतुर्थी पर करें ये आसान उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी सभी विघ्न-बाधाएं - फोटो : istock
संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रथम पूज्य देव भगवान गणेश की प्रतिमा के सामने आसन बिछाकर, बैठें और "ॐ गण गणपतये नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। ये उपाय आपको बाधाओं से पार कराएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें