Krishnapingal Sankashti Chaturthi 2022: प्रत्येक माह की चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित मानी जाती है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा का विधान है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी संकष्टी चतुर्थी जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी विनायक चतुर्थी कहलाती है। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी कृष्णपिंगल चतुर्थी कहलाती है। इस बार कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी 17 जून, शुक्रवार को पड़ने वाली है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा और उनके निमित्त व्रत रखने का विधान है। इसके अलावा इस दिन भगवान गणेश की पूजा के अतिरिक्त चंद्रमा की भी पूजा होती है। साथ ही इस दिन चंद्रदेव का दर्शन अनिवार्य माना गया है। आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी व्रत के बारे में हिन्दू धर्म में प्रत्येक माह की चतुर्थी तिथि को व्रत रखते है और भगवान गणेशजी की पूजा करते है। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी कहते हैं. इस प्रकार से एक माह में दो चतुर्थी व्रत होते हैं। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को कृष्णपिङ्गल संकष्टी चतुर्थी व्रत रखते हैं। मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी व्रत में चंद्रमा की पूजा एवं उनका दर्शन करते हैं। चंद्रदर्शन के बिना संकष्टी चतुर्थी का व्रत अधूरा माना जाता है। आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी की तिथि शुभ मुहूर्त, और पूजा विधि