Shri Krishna Janmasthami 06 September 2023: प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु ने धर्म की स्थापना के लिए श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया था। इस साल कृष्ण जन्मोत्सव का ये पर्व 6 सितंबर को है। इस दिन भगवान कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में अक्सर भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को लोग घर लाने की तैयारी करते हैं। लड्डू गोपाल के घर में आते ही हर किसी का मन मोहित हो जाता है। लड्डू गोपाल को घर में लाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। लड्डू गोपाल को लाना आसान है लेकिन इसके कुछ नियम हैं जिनका पालन करना जरूरी है। आइए जानते हैं क्या हैं वो नियम।
Krishna Janmashtami 2023: सर्वार्थ सिद्धि योग में मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानिए पूजा विधि और महत्व