फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम

Fri, 15 Aug 2025 06:55 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Krishna Janmashtami 2025: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। 
विज्ञापन
1 of 4
Krishna Janmashtami 2025 - फोटो : अमर उजाला
Krishna Janmashtami 2025: भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी है। इस दिन देशभर के कृष्ण मंदिरों में लड्डू गोपाल की भव्य पूजा का आयोजन और पूरे श्रद्धा भाव से भजन-कीर्तन किए जाते हैं। मान्यता है कि जन्माष्टमी पर व्रत रखने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

वहीं इस साल जन्माष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग भी बना हुआ है। बता दें, जन्माष्टमी पर चंद्रमा सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा देर रात तक बुधादित्य योग का संयोग भी बना रहेगा। फिर जन्माष्टमी पर रात 1 बजकर 41 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह में गोचर करेंगे। इसके अलावा जन्माष्टमी पर भरणी, कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का संयोग रहेगा, जिस पर वृद्धि-ध्रुव योग भी रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Krishna Janmashtami 2025 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
यह समय कन्या राशि वालों के जीवन में बदलाव लेकर आया है। आपके लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में भी आपको कोई नई डील मिल सकती है। इस दौरान तकनीकी, विज्ञापन, परामर्श या नवाचार से जुड़े लोगों को आगे आने के नए मौके मिलेंगे। आपके क्षेत्र में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। यात्रा और व्यापार में लाभ हाथ लग सकता है। 
विज्ञापन

3 of 4
Krishna Janmashtami 2025 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि वालों को करियर-कारोबार के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत के चलते आपको तरक्की और लाभ मिल सकता है। संतान का सुख मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है। कामकाज में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, वे नए लोगों से मिलकर अपने काम का विस्तार करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है।
विज्ञापन

4 of 4
Krishna Janmashtami 2025 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में भी विशेष रूप से माता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान कुंभ राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता और नई चीजें सीखने का अच्छा अवसर मिलेगा। संतान से किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी, मित्र अथवा बिजनेस पार्टनर आदि के सहयोग और समर्थन के बाद आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। करियर को लेकर नई योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है।

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण के 108 नामों का जाप, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण ने सीखी थी 64 दिनों में 64 कलाएं, जानिए क्या थी वो कलाएं

 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें