फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami Wishes: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Tue, 27 Aug 2024 11:20 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Krishna Janmashtami 2024: भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधिनुसार पूजा अर्चना के साथ-साथ उपवास रखने का विधान है।
विज्ञापन
1 of 7
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : अमर उजाला
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Krishna Janmashtami Wishes Quotes in Hindi: भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्मदिन को जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की विधिनुसार पूजा अर्चना के साथ-साथ उपवास रखने का विधान है। मान्यता है कि जन्मदिन पर व्रत रखने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। इस दिन भगवान कृष्ण के बाल रूप को पूजा जाता है। फिर 12 बजे के बाद मध्यरात्रि के समय कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान सभी भक्तजन लड्डू गोपाल का विशेष श्रृंगार कर उन्हें भोग लगाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। 

इस वर्ष कृष्ण जन्मोत्सव का त्योहार 26 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है, जिनमें सर्वार्थ सिद्धि योग और जयंती योग का नाम मुख्य रूप से शामिल है। इस दिन चंद्रमा वृषभ राशि में मौजूद रहेंगे। वहीं बालव और कौलव करण के साथ कृत्तिका नक्षत्र का संयोग बन रहा है, जो इस तिथि की महत्ता अधिक बढ़ा रहा है। ऐसे में आप सभी कृष्ण भक्तों और रिश्तेदारों को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : Amar Ujala
नन्द के घर आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की,
हाथी घोड़ा पालकी,
जय कन्हैया लाल की।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : Amar Ujala
राधा की भक्ति, मधुर मुरली की मिठास
माखन का स्वाद और ब्रज की गोपियों का रास।
आइए मिलके बनाते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को खास
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : Amar Ujala
राधा की कृपा, श्याम का प्यार,
   मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार।”
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : Amar Ujala
माखन चुराकर जिसने खाया
बंसी बजाकर जिसने नचाया
खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की
जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : Amar Ujala
माखन चोर नन्द किशोर
बांधी जिसने प्रीत की डोर
हरे कृष्ण हरे मुरारी
पूजती जिन्हे दुनिया सारी।
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Krishna Janmashtami 2024 - फोटो : Amar Ujala
हे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी
हे नाथ नारायण वासुदेवाय
एक मात्र स्वामी तुम सखा हमारे
हे नाथ नारायण वासुदेवा
कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें