फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस 2018 : राशि अनुसार जानें क्या खरीदना आपके लिए रहेगा शुभ

Mon, 05 Nov 2018 08:49 AM IST
-डॉ. विनय बजरंगी, ज्योतिषाचार्य व कर्म संशोधक
विज्ञापन
1 of 13
धनतेरस 2018
कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। धनतेरस के ही दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत कलश लिए हुए प्रकट हुए थे। ये तीनों लोक के स्वामी भगवान विष्णु का ही स्वरुप हैं। इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है। चूंकि भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हाथ में कलश लिए हुए हुआ था, ऐसे में इस शुभ दिन कोई बर्तन या वस्तु खरीदने की परम्परा है।

13 गुना होती है वृद्धि
मान्यता है कि धनतेरस के दिन वस्तु खरीदने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। इस दिन सभी सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हैं और घर के मुख्य द्वार पर दीप भी प्रज्जवलित करते हैं। इस दिन जातक सोना, चांदी, पीतल, तांबा या स्टील आदि की अपने सामर्थ्य के अनुसार वस्तुएं खरीदते हैं। आइए जानते हैं कि किस धातु की वस्तु किस राशि के लिए अत्यंत लाभप्रद होते हुए उसके धन में अपार वृद्धि करेगी —
विज्ञापन

2 of 13
aries - फोटो : aries
मेष राशि -
इस राशि के जातक के लिए धनतेरस के दिन पीतल खरीदना शुभ साबित होगा। यदि मेष राशि के जातक इस शुभ दिन पीतल की वस्तु खरीदते हैं तो उनके धन में अपार वृद्धि संभावना बढ़ती है।
 
विज्ञापन

3 of 13
taurus - फोटो : taurus
वृषभ राशि -
इस राशि के जातक के लिए चांदी की धातु अत्यंत शुभ है। अत: वृषभ राशि के जातकों के लिए धन में वृद्धि हेतु अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोई चांदी की वस्तु खरीदनी चाहिए।

4 of 13
gemini sign
मिथुन राशि -
इस राशि के जातक धनतेरस के दिन तांबे की कोई वस्तु अपने घर अवश्य लाएं। इससे भगवान धन्वंतरि की अपार कृपा बरसेगी।
विज्ञापन

5 of 13
cancer sign
कर्क राशि -
कर्क राशि के जातक धनतेरस के दिन कोई स्टील की वस्तु या बर्तन अवश्य खरीदें। इससे महालक्ष्मी की अनुकम्पा प्राप्त होगी।
विज्ञापन

6 of 13
leo - फोटो : leo
सिंह राशि -
इस राशि के जातकों के लिए सोना अत्यंत शुभ है। ऐसे में सिंह राशि के जातक अपने अपने सामर्थ्य के अनुसार सोने की वस्तु अवश्य खरीदें। इससे आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और धन में तेरह गुना वृद्धि होगी।
विज्ञापन

7 of 13
virgo
कन्या राशि -
इस राशि के जातकों के लिए चांदी शुभ है, इसलिए कन्या राशि के जातक महालक्ष्मी के स्थायित्व हेतु अपने सामर्थ्य के अनुसार चांदी अवश्य खरीदें।

8 of 13
libra
तुला राशि -
इस राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन तांबे की वस्तु खरीदना शुभ होगा। ऐसे में तुला राशि के जातक अपने घर तांबे की कोई वस्तु अवश्य खरीद कर घर में अवश्य लाएं, इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और आपके धन में अपार बढ़ोतरी होगी।

9 of 13
scorpio
वृश्चिक राशि -
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सोना खरीदना शुभ होगा। इस राशि के जातक अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ न कुछ सोना अवश्य खरीदें। लक्ष्मी का स्थायित्व बना रहेगा।

10 of 13
sagittarius
धनु राशि -
धनु राशि के जातकों के लिए पंचधातु से बनी चीज अत्यंत शुभ साबित होगी। ऐसे में इस राशि के जातक धातु की कोई वास्तु अपने घर अवश्य लायें। घर में शुभता आएगी।
 

11 of 13
capricorn
मकर राशि -
मकर राशि के जातक धनतेरस के दिन सफेद धातु या स्टील की कोई वास्तु खरीदें। धन-धान्य में वृद्धि होगी।

12 of 13
aquarius
कुम्भ राशि -
कुम्भ राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी की कोई वस्तु अपनी सामर्थ्य के अनुसार अवश्य खरीदें। महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
विज्ञापन

13 of 13
pisces
मीन राशि -
मीन राशि के जातकों के लिए धनतेरस के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ है। इस दिन इस राशि के जातक अपनी सामर्थ्य के अनुसार कुछ सोना खरीदें। घर में शुभता आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें