कार्तिक मास की त्रयोदशी के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। धनतेरस के ही दिन भगवान धन्वंतरि अपने हाथ में अमृत कलश लिए हुए प्रकट हुए थे। ये तीनों लोक के स्वामी भगवान विष्णु का ही स्वरुप हैं। इसलिए इस दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाता है। चूंकि भगवान धन्वंतरि का प्राकट्य हाथ में कलश लिए हुए हुआ था, ऐसे में इस शुभ दिन कोई बर्तन या वस्तु खरीदने की परम्परा है।
13 गुना होती है वृद्धि
मान्यता है कि धनतेरस के दिन वस्तु खरीदने से धन में तेरह गुना वृद्धि होती है। इस दिन सभी सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए भगवान धन्वंतरि का पूजन करते हैं और घर के मुख्य द्वार पर दीप भी प्रज्जवलित करते हैं। इस दिन जातक सोना, चांदी, पीतल, तांबा या स्टील आदि की अपने सामर्थ्य के अनुसार वस्तुएं खरीदते हैं। आइए जानते हैं कि किस धातु की वस्तु किस राशि के लिए अत्यंत लाभप्रद होते हुए उसके धन में अपार वृद्धि करेगी —