क्या होती है करवा चौथ व्रत की सरगी? जानिए इसका महत्व और खाने का शुभ मुहूर्त
- फोटो : iStock
सरगी क्या है?
सरगी एक प्रकार की थाली होती है, जिसमें खाने की कुछ चीजें होती हैं। सरगी की थाली में खाने के अलावा 16 श्रृंगार की समाग्री, ड्रायफ्रूट्स, फल, मिष्ठान आदि होते हैं। सरगी में रखे गए व्यंजनों को ग्रहण करके ही दिनभर निर्जला उपवास रहा जाता है। फिर रात में चांद की पूजा करने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है। करवा चौथ की सरगी सास अपनी बहू को देती है। लेकिन यदि सास न हों तो जेठानी या बहन भी सरगी दे सकती हैं।