Karwa Chauth Arghya Mantra and Vidhi: करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देना व्रत की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रिया होती है। सही विधि और मंत्रों से अर्घ्य देने पर चंद्र देव प्रसन्न होते हैं और सुहागन महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन
1 of 4
करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करना विशेष फलदायी होता है।
- फोटो : अमर उजाला
Karwa Chauth Chandra Arghya Vidhi Mantra: करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक सुख की कामना से पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं। शाम को पूजन विधि के अनुसार करवा माता की पूजा की जाती है और रात में चंद्रमा के दर्शन कर उसे अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। मान्यता है कि चंद्रमा को अर्घ्य दिए बिना करवा चौथ का व्रत अधूरा माना जाता है।
चंद्र देव को सौभाग्य, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इसलिए करवा चौथ पर उन्हें अर्घ्य अर्पित करना विशेष फलदायी होता है। जो महिलाएं वर्षों से यह व्रत कर रही हैं, उन्हें इसकी विधि और मंत्र की जानकारी होती है, लेकिन कई महिलाएं पहली बार यह व्रत रखती हैं और उन्हें संपूर्ण विधि और सही मंत्रों की जानकारी होना ज़रूरी है। आइये जानते हैं करवा चौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें, उसकी पूरी विधि क्या है और कौन-कौन से मंत्रों का जाप करना चाहिए, जिससे चंद्र देव प्रसन्न होकर अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दें।
विज्ञापन
2 of 4
करवा चौथ 2024
- फोटो : पीटीआई
करवा चौथ पर अर्घ्य देने का मंत्र
करवा चौथ के दिन रात्रि 8 बजकर 13 मिनट पर चन्द्रमा उदित होंगे। उस समय पहले चन्द्रमा की पूजा की आएगी और इसके बाद अर्घ्य दिया जाएगा।
चंद्रमा को अर्घ्य देते समय नीचे दिए मंत्रो का उच्चारण करें- गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते।
गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥
विज्ञापन
3 of 4
अर्घ्य के दौरान मंत्र जाप के अतरिक्त भी आप चंद्रदेव के इन मंत्रो का जाप भी कर सकती हैं।
- फोटो : Adobe
चंद्र पूजा के मंत्र
अर्घ्य के दौरान मंत्र जाप के अतरिक्त भी आप चंद्रदेव के इन मंत्रो का जाप भी कर सकती हैं। ॐ श्रीं श्रीं चन्द्रमसे नम:
ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:
ॐ सों सोमाय नम:
ॐ भूर्भुव: स्व: अमृतांगाय विदमहे कलारूपाय धीमहि तन्नो सोमो प्रचोदयात्।
नमामि शशिनं सोमं शंभोर्मुकुटभूषणम। ऊँ दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम।।
छलनी से चंद्र देव के दर्शन करें।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
करवा चौथ पर इस विधि से दें चंद्रमा को अर्घ्य
करवा चौथ की अत्री को जब चन्द्रमा उदित हो तो पूजा की थाली और जल से भरा कलश रखें।
कलश में कच्चा दूध, गंगाजल, अक्षत्, फूल, सफेद चंदन आदि डाल दें।
अब इसके बाद छलनी से चंद्र देव के दर्शन करें।
चंद्रदेव को प्रणाम करके धीरे-धीरे अर्घ्य दें।
इस दौरान अर्घ्य मंत्र का उच्चारण करें।
इसके बाद पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करें।
इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण करके व्रत को पारण करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।