करवा चौथ 2024
- फोटो : freepik
अब शाम की पूजा के लिए थाली तैयार कर लें। आप एक चौकी पर करवा माता की तस्वीर स्थापित कर लें। फिर एक करवा चावल भरकर उसे दक्षिणा के रूप में रख दें। इस दौरान आप अपने रिवाजों के आधार पर अन्य दान के सामानों को रखें व पूजा कर लें। फिर दीया जलाएं। इसके बाद चांद निकलने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दें। इस दौरान सबसे पहले छलनी की सतह पर जलता हुआ दीया रखें और चंद्र दर्शन करें। फिर आप इसी छन्नी से पति का मुख देखें। इसके बाद पति के हाथों से पानी पीकर व्रत का पारण करें। अब घर के सभी बड़ो का आशीर्वाद लेकर करवा को सास या किसी सुहागिन स्त्री को दे दें, और उनके पैर छू लें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।