फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवा चौथ 2017: पूजा के समय न करें ये गलतियां, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Fri, 06 Oct 2017 06:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
करवा चौथ
Karwa Chauth: 8 अक्टूबर 2017 को करवा चौथ है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत सुबह सूर्योदय से पहले ही शुरु हो जाता है और रात को चंद्रदर्शन के बाद ही व्रत को खोला जाता है। करवा चौथ के व्रत में शिव, पार्वती, कार्तिकेय, गणेश तथा चंद्रमा का पूजन करना चाहिए। चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्ध्य देकर पूजा होती है और करवा चौथ व्रत की कथा सुनी जाती है।

पढे़ें- करवा चौथ 2017: व्रत वाले दिन न करें ये 5 बड़ी गलतियां, पड़ सकती हैं भारी
विज्ञापन

2 of 5
करवा चौथ
यह व्रत कार्तिक माह के चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन चांद की पूजा की जाती है और अपने पति की लंबी आयु की कामना की जाती है। इस बार चतुर्थी तिथि का आरंभ 8 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 58 मिनट को होगा और समाप्ति 9 अक्टूबर दोपहर 2 बजकर 16 मिनट पर होगा।
विज्ञापन

3 of 5
करवा चौथ
करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को विशेष तौर पर लाल कपड़े ही पहनने चाहिए क्योंकि लाल रंग हिन्दू धर्म में शुभ रंग होने का प्रतीक माना जाता है।

पढ़ें- DIWALI 2017ः मां लक्ष्मी के घर आने पर दीपावली की रात दिखते हैं ये 4 जीव

4 of 5
करवा चौथ
उपवास वाले दिन महिलाओं को किसी को दूध, दही, चावल और सफेद कपड़ा नहीं देने चाहिए। करवा चौथ वाले दिन महिलाओं को अपने से बड़ी उम्र की किसी भी बुजुर्ग महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

पढ़ें- DIWALI 2017: इन 33 चीजों से करें मां लक्ष्मी की पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करवा चौथ
चांद देखने से पहले महिलाओं को मां गौरी की पूजा करना नहीं भूलना चाहिए। पूजा अर्चना करने के बाद मां को पूरी और हलवा का प्रसाद जरूर अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें