फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Purnima 2024 Date: नवंबर में कब है कार्तिक पूर्णिमा ? जानें तिथि और स्नान-दान का समय

Thu, 07 Nov 2024 10:57 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kartik Purnima 2024 Date: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा है।
विज्ञापन
1 of 5
Kartik Purnima 2024 Date - फोटो : अमर उजाला
Kartik Purnima 2024 Date: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल 15 नवंबर 2024 को कार्तिक पूर्णिमा है। इस दिन दीपदान करने का विशेष महत्व है। इससे साधक को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इसी दिन देव दिवाली का पर्व भी मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए इसे त्रिपुरी या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को सबसे खास माना जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान व दान करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं। कार्तिक माह पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं, जिसके बाद चातुर्मास का समापन होता है। मान्यता है कि इस माह की पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन धान्य में वृद्धि होती हैं। ऐसे में इस माह के महत्व के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Purnima 2024 Date - फोटो : freepik
कार्तिक पूर्णिमा तिथि 2024
इस साल कार्तिक पूर्णिमा तिथि 15 नवंबर 2024 को सुबह 06 बजकर 19 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन 16 नवंबर 2024 को सुबह 02 बजकर 58 पर होगा।
विज्ञापन

3 of 5
Kartik Purnima 2024 Date - फोटो : freepik
कार्तिक पूर्णिमा 2024 स्नान-दान का समय 
कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान-दान शुभ मुहूर्त -सुबह 04 बजकर 58 मिनट से सुबह 5.51 मिनट कर है।
सत्यनारायण पूजा - सुबह 06 बजकर 44 मिनट से सुबह 10.45 मिनट तक।
चंद्रोदय समय – शाम 04.51

4 of 5
Kartik Purnima 2024 Date - फोटो : freepik
कार्तिक पूर्णिमा पर क्या करें और क्या न करें
  • शास्त्रों के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन दान-पुण्य करना शुभ माना जाता है। 
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन अन्न, दूध और तिल का दान करना चाहिए। इससे पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं। 
  • इस दिन देव दिवाली भी मनाई जाती है। इसलिए पवित्र नदी या फिर देव स्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kartik Purnima 2024 Date - फोटो : freepik
  • इस दिन भूलकर भी तामसिक भोजन जैसे मांस, मदिरा, प्याज, लहसुन इनका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करना अशुभ होता है।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
  • इस दौरान घर में किसी भी प्रकार का झगड़ा, अपमान व कटु वचन न बोलें।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें