करवा चौथ
- फोटो : Amar Ujala
करवा चौथ
करवा चौथ को सुहागों वाली रात कहा जाता है. कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ के रूप में मनाए जाने की परंपरा है. स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु, सुहाग की सलामति के लिए निर्जला व्रत करती हैं।
धनतेरस
धनतेरस हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, जो प्रत्येक वर्ष बेहद खुशी और उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन लोग धन और समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी, धन्वंतरि जी और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं।
दीपावली
हर साल दीवाली का त्यौहार कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, मां सरस्वती और कुबेर जी की पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण के लिए आती है।
देवउठनी एकादशी
हिंदू धर्म में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी की तिथि को देवउठनी एकादशी पर्व के रूप में मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री विष्णु नींद से जागते हैं और इसी दिन से सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है. देवउठनी एकादशी के दिन ही चातुर्मास की समाप्ति भी होती है।
देव दिवाली
कार्तिक मास की अमावस्या पर मनुष्यों की दीपावली के ठीक 15 दिन बाद देवतागण भी बड़ी धूम-धाम से दिवाली मनाते हैं, जिसे देव दीपावली के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि देव दीपावली पर्व को मनाने के लिए सभी देवी-देवता पृथ्वी पर उतर कर आते हैं, जिनके स्वागत में काशी में लोग लाखों की संख्या में दीये जलाकर यह पर्व मनाते हैं।