Kamika Ekadashi 2020: कामिका एकादशी व्रत 16 जुलाई को है। श्रावण माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे पावित्रा एकादशी भी कहते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की आराधना करना अत्यंत लाभकारी होता है। इस व्रत के प्रभाव से व्रती के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। व्रती को अश्वमेघ यज्ञ के समान मिलने वाला फल प्राप्त होता है। लेकिन कामिका एकादशी के दिन कुछ विशेष कार्यों को नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कामिका एकादशी के दिन कौनसे ऐसे कार्य है जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए।