फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kamda Ekadashi 2021: कामदा एकादशी व्रत आज, विष्णु जी की पूजा में इन पांच बातों का जरूर रखें ध्यान

Fri, 23 Apr 2021 06:53 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
Kamda Ekadashi 2021: कामदा एकदाशी व्रत 23 अप्रैल को है। यह व्रत प्रति वर्ष चैत्र माह के शुक्ल की एकादशी के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान वासुदेव की आराधना विधि विधान से की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने वालों को भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। लेकिन भगवान विष्णु जी की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। आप भी इन बातों का जरूर ध्यान रखें- 
विज्ञापन

2 of 7
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को कराएं भोजन
एकादशी व्रत में ब्राह्मण भोजन एवं दक्षिणा का बड़ा ही महत्व है। अत: द्वादशी तिथि (24 अप्रैल शनिवार) को ब्राह्मणों को भोजन कराएं और फिर उन्हें दक्षिणा देकर विदा करें। इसके पश्चात आपको भोजन करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
विष्णु जी को लगाएं सादा भोग
कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु जी को भोग लगाते समय भोग में तीखी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। भगवान को सादा भोग लगाएं। भगवान विष्णु के भोग में मीठे पकवान रखना न भूलें।

4 of 7
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला
भोग में तुलसी पत्ता को जरूर करें शामिल
विष्णु भगवान को भोग लगाते समय तुलसी का पत्ता जरूरी माना गया है क्योंकि कहते हैं कि भगवान तुलसी के बिना भोग ग्रहण नही करते हैं। विष्णु भगवान को तुलसी अतिप्रिय है।
विज्ञापन

5 of 7
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
भोग को प्रसाद के रूप में बांटें
भोग को लगाने के तुंरत बाद ही भोग को पूजा स्थल से नही उठाना चाहिए बल्कि भोग लगाने के बाद थोड़ी देर के लिए भगवान को प्रणाम कर वहां से हट जाना चाहिए, उसके बाद भोग को बांट देना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
भोग में सात्विक चीजों का करें प्रयोग
भगवान के भोग में प्याज लहसुन का उपयोग नहीं करना चाहिए। भगवान को केवल सात्विक चीजों का ही भोग लगाया जाता है। भगवान को भोग लगाने के बाद उसका थोड़ा सा हिस्सा निकालकर गाय को खिलाना चाहिए उसके बाद ही स्वंय प्रसाद लेना चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान विष्णु जी को जरूर अर्पित करें ये चीजें
कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु जी की कृपा पाने के लिए उन्हें पीले पुष्प, पीली रंग की मिठाई, पीले रंग के फल अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें