फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalashtami 2021: कालाष्टमी के दिन करें ये पांच उपाय, भय और संकट होगा दूर

Sun, 02 May 2021 07:10 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
कालाष्टमी व्रत 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
Kalashtami 2021: वैशाख माह में कालाष्टमी व्रत 3 मई 2021 सोमवार के दिन रखा जाएगा। भगवान भैरव के भक्तों के लिए कालाष्टमी व्रत बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह कृष्ण की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव की विधि-विधान से पूजा की जाती है। कालाष्टमी पर कुछ विशेष उपाय करने से भगवान भैरव का आशीर्वाद मिलता है। ये उपाय इस प्रकार हैं- 
विज्ञापन

2 of 7
कालाष्टमी व्रत 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीकालभैरवाष्टकम् का करें पाठ
काल भैरव जी को प्रसन्न करने के लिए, उनकी कृपा पाने के लिए कालाष्टमी के दिन से भगवान भैरव की प्रतिमा के आगे सरसो के तेल का दीपक जलाएं और श्रीकालभैरवाष्टकम् का पाठ करें। मनोकामना पूर्ण होने तक प्रतिदिन इस उपाय को भक्ति भाव के साथ करें। 
विज्ञापन

3 of 7
कालाष्टमी व्रत 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
भगवान शिव को चढ़ाएं बिल्वपत्र
कालाष्टमी के दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इस विधि से पूजन करने पर भगवान भैरव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

4 of 7
कालाष्टमी व्रत 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
कुत्ते को खिलाएं रोटी
कालाष्टमी के दिन भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। यदि काला कुत्ता उपलब्ध न हो तो किसी भी कुत्ते को खिलाकर यह उपाय कर सकते हैं। इस उपाय को करने से न सिर्फ भगवान भैरव बल्कि शनिदेव की भी कृपा बरसेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
कालाष्टमी व्रत 2021 - फोटो : Social Media
भिखारियों को करें वस्त्र दान
कालाष्टमी के दिन भैरव देव की कृपा पाने के लिए रेलवे स्टेशन पर जाकर किसी कोढ़ी, भिखारी को वस्त्र दान करें। यह उपाय करने से आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की में मिलेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
कालाष्टमी व्रत 2021 - फोटो : Social Media
भैरव मंदिर जलाएं अगरबत्ती
कालाष्टमी के दिन किसी भी भैरव मंदिर में गुलाब, चंदन और गुगल की खुशबूदार 33 अगरबत्ती जलाएं। ऐसा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कालाष्टमी व्रत 2021 - फोटो : amar ujala
40 दिनों तक काल भैरव का दर्शन करें
कालाष्टमी के दिन से लेकर 40 दिनों तक लगातार काल भैरव का दर्शन करें। इस उपाय को करने से भगवान भैरव प्रसन्न होंगे और आपकी मनोकामना को पूर्ण करेंगे। भैरव की पूजा के इस नियम को चालीसा कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें