Kajari Teej 2026: कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना से विधि-विधान से पूजा करती हैं। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि 30 अगस्त, रविवार को सुबह 9 बजकर 38 मिनट से आरंभ होगी और 31 अगस्त, सोमवार को सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त को रखा जाएगा। पूजा को पूर्ण और व्यवस्थित तरीके से करने के लिए जरूरी सामग्री पहले से तैयार रखना बेहतर माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी कजरी तीज का व्रत रखने वाली हैं, तो पूजा से पहले यहां दी गई पूरी पूजन सामग्री की लिस्ट जरूर नोट कर लें, ताकि पूजा के दौरान किसी जरूरी वस्तु की कमी न रह जाए।