Kajari Teej 2026: साल 2026 में कजरी तीज का त्योहार 31 अगस्त 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। शास्त्रों में इस दिन को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है। इससे पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन, धन लाभ और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा संचार करती हैं। हालांकि, कजरी तीज की पूजा हमेशा पूरी श्रद्धा और संपूर्ण पूजन सामग्री के साथ करनी चाहिए। इससे पूजा का पूर्ण फल और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलने की मान्यता है। ऐसे में यदि आप भी कजरी तीज का व्रत और पूजा करने जा रही हैं, तो पहले से ही पूजा की आवश्यक सामग्री तैयार कर लें। ऐसे में आइए पूजन सामग्रियों के नाम जानते हैं।
कजरी तीज 2026 तिथि
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 30 अगस्त, रविवार के दिन सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर होगा। वहीं, अगले दिन यानी 31 अगस्त, सोमवार को सुबह 8 बजकर 52 मिनट तक तृतीया तिथि व्याप्त रहेगी। ऐसे में कजरी तीज का व्रत 31 अगस्त को ही मान्य होगा।