फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी तीज आज, पति की लंबी आयु के लिए करें ये उपाय

Thu, 10 Aug 2017 03:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
भादों महीने की कृष्ण तृतीया को कजरी तीज के रूप में मनाई जाती है। इसे कई नामों से जाना जाता है जैसे सतवा तीज, सातुडी तीज और सौंधा तीज। ये त्योहार सुहागिन और कुंवारी कन्याओं के लिए काफी महत्व रखता है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए यह व्रत रखती है। साथ ही अच्छे वर के लिए कन्याएं यह व्रत जरुर रखती है।
विज्ञापन

2 of 5
माता पार्वती भगवान शिव से विवाह करना चाहती थी इसके लिए उन्होनें 108 साल तक कठोर तपस्या की थी और भवगाव शिव को प्रसन्न किया था। शिवजी ने पार्वती से खुश होकर इसी तीज के दिन अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस दिन भगवान शिव और पार्वती की पूजा करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
 इस दिन सुहागिन महिलाएं और कन्याएं एक साख कजरी गीत गाती है और गीत संगीत का कार्यक्रम करती है। यह व्रत विशेषकर उत्तर भारत के हिस्सो में मनाया जाता है।

4 of 5
 इस दिन गेंहू,जौ,चना और चावल से सत्तू में घी मिलाकर तरह तरह के पकवान बनाए जाते है और गाय की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन नीम की पूजा की जाती है। कन्याएं व सुहागिनें व्रत रखकर संध्या को नीम की पूजा करती हैं। कन्याएं सुन्दर,सुशील वर तथा सुहागिनें पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। वे तीज माता की कथा सुनती हैं। मन्दिरों में देवों के दर्शन करती हैं। इसके बाद व्रत तोड़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें