सातुड़ी तीज पूजन के लिए एक छोटा सा सत्तू का लड्डू, नीमड़ी, दीपक, केला, अमरुद, ककड़ी, दूध मिश्रित जल, कच्चा दूध, मोती की लड़, पूजा की थाली और जल कलश रखें। इसके बाद मिट्टी व गोबर से दीवार के सहारे एक छोटा सा तालाब बनाकर घी, गड़ी से पाल बांध कर उसमें नीम के पेड़ की टहनी को रोप दें। इसके बाद तालाब में कच्चा दूध मिलाकर पानी भर दें। और किनारे पर एक दिया जला कर रख दें। नींबू, ककड़ी, केला, सेब, सातु, रोली, मौली अक्षत रख लें।