Kab Hai Vaishakh Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा का दिन दान-दक्षिणा के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन श्रद्धा भाव से पूजा-पाठ, पवित्र नदि में स्नान और कुछ वस्तु विशेष का दान करने से जीवन में सुख-शांति बढ़ती हैं। साथ ही ग्रह-दोष शांत होने लगते हैं। कहते हैं कि, वैशाख माह की पूर्णिमा पर जरूरतमंद लोगों को भोजन कराना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इससे सभी देवी-देवताओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन में आने वाली कई बाधाएं दूर होती हैं। यही कारण है कि वैशाख पूर्णिमा को दान-पुण्य के लिए सबसे शुभ तिथियों में से एक माना गया है। आइए जानते हैं कि, 2026 में यह पूर्णिमा कब है।
क्यों खास है यह दिन?
वैशाख पूर्णिमा को अत्यंत फलदायी तिथि बताया गया है। इस दिन पूजा-पाठ करने से मानसिक शांति प्राप्त होती है। साथ ही यह दिन नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता को आकर्षित करने का माना जाता है। जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, जल दान करना इस दिन अत्यंत फलदायी होता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।