फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2026: सावन सोमवार का रखने जा रहे हैं व्रत? जानें पूजा का शुभ समय और जरूरी सामग्री

Wed, 22 Jul 2026 09:25 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan Somwar 2026: इस साल 30 जुलाई 2026 से सावन माह की शुरुआत होने जा रही है।  यदि आप भी इस वर्ष सावन सोमवार का व्रत रखने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा में शामिल की जाने वाली जरूरी सामग्री।
विज्ञापन
1 of 6
Sawan Somwar 2026 - फोटो : AI
Sawan Somwar 2026: इस साल 30 जुलाई 2026 से सावन माह की शुरुआत होने जा रही है। महादेव को समर्पित यह महीना सभी के लिए विशेष महत्व रखता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम समय माना जाता है। कहा जाता है कि, इस दौरान श्रद्धा और विधि-विधान से की गई शिव पूजा से लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगते हैं और जीवन की कई बाधाएं दूर होती हैं। पौराणिक मान्यता है कि इसी पावन माह में देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। यही कारण है कि आज भी कई अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने की कामना से सावन सोमवार का व्रत रखती हैं। यदि आप भी इस वर्ष सावन सोमवार का व्रत रखने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा में शामिल की जाने वाली जरूरी सामग्री।
विज्ञापन

2 of 6
Sawan Somwar 2026 - फोटो : अमर उजाला
कब से शुरू होगा सावन 2026?
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 जुलाई 2026 को रात 8 बजकर 05 मिनट से प्रारंभ होगी और 30 जुलाई 2026 को रात 9 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर 30 जुलाई 2026 से सावन माह का शुभारंभ माना जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
Sawan Somwar 2026 - फोटो : adobe stock
सावन 2026 के सोमवार
  • पहला सावन सोमवार-3 अगस्त 2026
  • दूसरा सावन सोमवार- 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार- 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

4 of 6
Sawan Somwar 2026 - फोटो : adobe
पहले सावन सोमवार का शुभ मुहूर्त
  • साल 2026 में पहला सावन सोमवार का व्रत 3 अगस्त 2026 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:19 बजे से 05:01 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक
 

Krishna Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर कब है कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही तिथि और निशीथ काल पूजा मुहूर्त

विज्ञापन

5 of 6
Sawan Somwar 2026 - फोटो : adobe
सावन सोमवार पूजा सामग्री
सावन सोमवार की पूजा में भगवान शिव का अभिषेक और पूजन करने के लिए पहले से सभी आवश्यक सामग्री तैयार कर लें। आप पूजा के लिए शिवलिंग, गंगाजल, दूध और पंचामृत लें। इसके अलाव शमी के पत्ते-फूल, बेलपत्र, भांग और चंदन रखें। रूई की बत्ती, इत्र, लौंग और नैवेद्य भी रखें। अनाज रखें और मौसमी फल-फूल भी रखें। शिव चालीसा या शिव मंत्रों की पुस्तक अवश्य रखें। आप सफेद चीजों दान के लिए भी शामिल कर सकते हैं।

Sawan Month 2026: सावन में करें भोलेनाथ को प्रसन्न, जानें 2026 के सोमवारी व्रत की तिथियां
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sawan Somwar 2026 - फोटो : Amar ujala
महादेव के राशि अनुसार मंत्र
  • मेष राशि - ॐ पशुपतये नमः।
  • वृषभ राशि - ॐ नमः शिवाय।
  • मिथुन राशि - ॐ नमः शिवाय।
  • कर्क राशि - ॐ सोमेश्वराय नमः।
  • सिंह राशि - ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
  • कन्या राशि - ॐ शं शिवाय नमः।
  • तुला राशि -ॐ महेश्वराय नमः।
  • वृश्चिक राशि - ॐ नीलकण्ठाय नमः
  • धनु राशि - ॐ शर्वाय नमः।
  • मकर राशि- ॐ पशुपतये नमः।
  • कुंभ राशि - ॐ रुद्राय नमः।
  • मीन राशि - ॐ हौं जूं सः।
 
Sawan 2026: सावन में इन मंत्रों का जाप बदल सकता है आपकी किस्मत, दूर होंगे कर्ज और दुख
Sawan 2026: सावन में रख रहे हैं व्रत ? पहले जान लें ये 5 जरूरी नियम
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें