फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festival Calendar 2026: कब है रक्षाबंधन-करवा चौथ और तीज ? जानें शारदीय नवरात्रि से दिवाली तक पूरा कैलेंडर

Thu, 28 May 2026 04:09 PM IST
Megha Kumari धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Festival Calendar 2026: कुछ समय बाद एक बार फिर त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, जुलाई से दिसंबर तक कई बड़े और खास पर्व मनाए जाएंगे, जिनका लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। ऐसे में आइए त्योहारों के इस कैलेंडर को जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 8
Festival Calendar 2026 - फोटो : अमर उजाला
Festival Calendar 2026: जून महीने की शुरुआत के साथ ही साल 2026 अपने आधे सफर को पूरा कर लेगा। अब वर्ष के बाकी छह महीने त्योहारों, व्रतों और धार्मिक आयोजनों की रौनक से सराबोर रहने वाले हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, जुलाई से दिसंबर तक कई बड़े और खास पर्व मनाए जाएंगे, जिनका लोग पूरे साल इंतजार करते हैं। इसकी शुरुआत सावन माह के शुभ संयोग से होगी। इसके बाद हरियाली तीज, नाग पंचमी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और शारदीय नवरात्रि-दिवाली जैसे प्रमुख पर्व देशभर में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाए जाएंगे। ऐसे में त्योहारों के इस कैलेंडर को जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
Festival Calendar 2026 - फोटो : Freepik
रक्षाबंधन 2026
पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 08 मिनट से प्रारंभ होगी और 28 अगस्त 2026 को सुबह 09 बजकर 48 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाना शुभ रहेगा।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
सुबह 05:57 बजे से सुबह 09:48 बजे तक।
विज्ञापन

3 of 8
Festival Calendar 2026 - फोटो : adobe stock
हरियाली तीज 2026 कब है ?
2026 में हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी। हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं।
तृतीया तिथि प्रारंभ- 14 अगस्त 2026, शाम 06:46 बजे
तृतीया तिथि समाप्त-15 अगस्त 2026, शाम 05:28 बजे
पूजा का शुभ मुहूर्त-सुबह 07:29 बजे से सुबह 09:08 बजे तक।

4 of 8
Festival Calendar 2026 - फोटो : Adobe
करवा चौथ 2026
  • साल 2026 में करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
  • चतुर्थी तिथि आरंभ: 29 अक्तूबर 2026 को सुबह 01:06 बजे से
  • चतुर्थी तिथि समाप्त: 29 अक्तूबर 2026 को रात 10:09 बजे तक
विज्ञापन

5 of 8
Festival Calendar 2026 - फोटो : Freepik
कजरी तीज 2026
  • वर्ष 2026 में कजरी तीज सोमवार, 31 अगस्त 2026 को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं।
  • तृतीया तिथि प्रारंभ- 30 अगस्त 2026 को सुबह 09:36 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त- 31 अगस्त 2026 को सुबह 08:50 बजे 
विज्ञापन

6 of 8
Festival Calendar 2026 - फोटो : Freepik
हरतालिका तीज 2026
  • साल 2026 में हरतालिका तीज 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाई जाएगी।
  • तृतीया तिथि का प्रारंभ- 13 सितंबर 2026 को सुबह 07:08 बजे से
  • तृतीया तिथि की समाप्ति-14 सितंबर 2026 को सुबह 07:06 बजे तक 
विज्ञापन

7 of 8
Festival Calendar 2026 - फोटो : freepik
शारदीय नवरात्रि 2026
मां दुर्गा की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्रि इस साल 11 अक्तूबर 2026 से शुरू होकर 20 अक्तूबर 2026 तक चलेगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती हैं।

शारदीय नवरात्रि 2026 तिथि कैलेंडर
  • 11 अक्तूबर 2026 - प्रतिपदा, घटस्थापना
  • 12 अक्तूबर 2026 - द्वितीया
  • 13 अक्तूबर 2026 - तृतीया
  • 14 अक्तूबर 2026 - चतुर्थी
  • 15 अक्तूबर 2026 - पंचमी
  • 16 अक्तूबर 2026 - षष्ठी, दुर्गा पूजा प्रारंभ
  • 17 अक्तूबर 2026 - सप्तमी, महासप्तमी
  • 18 अक्तूबर 2026 - महाअष्टमी
  • 19 अक्तूबर 2026 - महानवमी
  • 20 अक्तूबर 2026 - विजयादशमी, दुर्गा विसर्जन और नवरात्रि समापन
विज्ञापन

8 of 8
Festival Calendar 2026 - फोटो : Adobe stock
दिवाली 2026 का पूरा कैलेंडर
  • 6 नवंबर 2026, शुक्रवार - धनतेरस
  • 7 नवंबर 2026, शनिवार - नरक चतुर्दशी( छोटी दिवाली)
  • 8 नवंबर 2026, रविवार - दीपावली, लक्ष्मी पूजा
  • 9 नवंबर 2026, सोमवार -गोवर्धन पूजा / अन्नकूट
  • 10 नवंबर 2026, मंगलवार -भाई दूज    
 

Nirjala Ekadashi 2026: कब है निर्जला एकादशी और क्या इस दिन जल ग्रहण करना चाहिए ? जानिए तिथि, पूजा विधि और महत्व

Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास की पूर्णिमा पर इन 3 राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा विशेष लाभ



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें