फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Putrada Ekadashi 2026: कब मनाई जाएगी पुत्रदा एकादशी ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और सरल उपाय

Fri, 14 Aug 2026 10:01 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही परिवार में सुख-शांति और संतान से जुड़ी मनोकामना पूरी होती हैं। आइए इस दिन के महत्व को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Sawan Putrada Ekadashi 2026 - फोटो : अमर उजाला
Sawan Putrada Ekadashi 2026: सावन माह में पुत्रदा एकादशी का उपवास भी रखा जाता है, जो सभी माताओं के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि, यह व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर किया जाता है, जिसे 'पवित्रा' एकादशी भी कहते हैं। इस दिन महिलाएं संतान प्राप्ति व सुख के लिए उपवास रखती हैं। इसी के साथ भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने का भी विधान है। इससे सभी बाधाएं दूर होती हैं और व्यक्ति के जीवन में कई बड़े बदलाव भी आते हैं। हालांकि, यह दिन कुछ सरल उपायों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन में यह व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन कौन-से सरल उपाय करने शुभ माने जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Sawan Putrada Ekadashi 2026 - फोटो : Amar Ujala
सावन पुत्रदा एकादशी 2026 की सही तारीख
  • सावन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 23 अगस्त 2026 रविवार को तड़के सुबह 02:00 बजे से होने जा रहा है। 
  • वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 24 अगस्त 2026 सोमवार को सुबह 04:18 बजे होगा। 
  • उदया तिथि के अनुसार, पुत्रदा एकादशी का व्रत 23 अगस्त 2026, रविवार को ही रखा जाएगा। 
  • पुत्रदा एकादशी के दिन पूजा का सबसे उत्तम समय 23 अगस्त को सुबह 07:32 बजे से लेकर दोपहर 12:24 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 4
Sawan Putrada Ekadashi 2026 - फोटो : adobe stock
व्रत पारण
पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण 24 अगस्त 2026 सोमवार को किया जाएगा। इस दिन दोपहर 01:41 बजे से शाम 04:16 बजे के बीच व्रत खोल सकते हैं।

पुत्रदा एकादशी पर करें ये 3 काम
Sun Transit 2026: सावन के तीसरे सोमवार पर इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, सूर्य करेंगे सिंह में प्रवेश

पीली वस्तु का दान करें। इससे भाग्य मजबूत बनता है और सफलता के योग बनते हैं। इस दिन जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

4 of 4
Sawan Putrada Ekadashi 2026 - फोटो : adobe
तुलसी और चंदन अर्पित करें। इससे अटके काम बनते हैं और सफलता व्यापार में मिलती है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी का विशेष महत्व माना जाता है, इसलिए पूजा के दौरान उन्हें तुलसी दल अर्पित कर सकते हैं।
Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त कब मनाई जाएगी हरियाली तीज ? जानें सही डेट और पूजा मुहूर्त
पंचामृत का भोग लगाएं। इससे विवाह योग बनते हैं और मानसिक शांति आती है। भगवान विष्णु को पंचामृत का भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण करना शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मकता और सुख-शांति बनी रहने की मान्यता है।
Hariyali Teej 2026: रिश्ते में है मनमुटाव? हरियाली तीज पर सूर्यास्त के बाद करें सरल उपाय, बढ़ेगा आपसी तालमेल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें