Kab Hai Akshay Tritiya 2026: शुभ योग के साथ वैशाख माह प्रारंभ हो चुका है और इस महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अत्यंत शुभ माना जाता है। बता दें, इस दिन को अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है, जिसे आखा तीज भी कहते हैं। मान्यता है कि, इस दिन सोना-चांदी, गाड़ी-घर व अन्य चीजों की खरीदारी करना कल्याणकारी होता है। इसके शुभ प्रभाव से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि होती हैं और घर में बरकत भी होती हैं। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को वर्ष के सबसे शुभ मुहूर्तों में गिना जाता है, क्योंकि इसका अर्थ ही कभी न खत्म होने वाला फल है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, इस दिन क्या खरीदना लाभकारी होता है।