फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaal Bhairav Jayanti 2025: काल भैरव जयंती आज, भैरव बाबा को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं उनके प्रिय भोग

Wed, 12 Nov 2025 07:19 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kaal Bhairav Jayanti: काल भैरव जयंती के शुभ अवसर पर भैरव बाबा को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाना अत्यंत फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं, कौन-कौन से भोग काल भैरव को अति प्रिय हैं...
विज्ञापन
1 of 5
काल भैरव के प्रिय भोग - फोटो : Amar Ujala
Kaal Bhairav Jayanti 2025 Bhog: हिंदू धर्म में काल भैरव जयंती का विशेष महत्व है। यह पर्व भगवान शिव के उग्र और रौद्र स्वरूप की उपासना का दिन माना जाता है। इस वर्ष काल भैरव जयंती 12 नवंबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन यदि श्रद्धा से काल भैरव की पूजा कर उन्हें प्रिय चीजों का भोग अर्पित करने से व्यक्ति के जीवन से सभी तरह के दोष, भय, ऋण और नकारात्मकता समाप्त हो जाती है।

शास्त्रों के अनुसार मार्गशीर्ष के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव ने अपने एक तेजस्वी और रक्षक स्वरूप के रूप में काल भैरव का प्राकट्य किया था। तभी से इस दिन को काल भैरव अष्टमी या भैरव जयंती कहा जाता है। इस शुभ अवसर पर भैरव बाबा को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाना अत्यंत फलदायी माना गया है। आइए जानते हैं, कौन-कौन से भोग काल भैरव को अति प्रिय हैं...

Vivah Panchami 2025: विवाह पंचमी कब है, जानिए इस दिन लोग क्यों नहीं करते हैं शादी ?
विज्ञापन

2 of 5
काल भैरव के प्रिय भोग - फोटो : Freepik
काल भैरव के प्रिय भोग
इमरती

भैरव भगवान को इमरती का भोग अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। यह उनका प्रिय भोग है और इससे वे शीघ्र प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
उड़द की खिचड़ी - फोटो : instagram
शराब 
कुछ क्षेत्रों में काल भैरव को कच्ची या देसी शराब का भोग लगाने की परंपरा है। यह प्रथा स्थानीय रीतियों और मान्यताओं पर आधारित है। हालांकि हर जगह यह आवश्यक नहीं माना जाता।

उड़द की खिचड़ी
काले उड़द की खिचड़ी काल भैरव के प्रमुख भोगों में से एक है। इसे अर्पित करने से व्यक्ति की इच्छाएं पूर्ण होती हैं और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है।

4 of 5
काले तिल से बनी वस्तुएं - फोटो : Freepik.com
काले तिल से बनी वस्तुएं
काला तिल काल भैरव को अत्यंत प्रिय माना गया है। तिल से बनी मिठाइयाँ जैसे लड्डू, रेवड़ी या गजक का भोग लगाने से शनि दोष के प्रभाव भी कम होते हैं और जीवन में स्थिरता आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही वड़ा - फोटो : Adobe stock
दही वड़ा
उड़द दाल से बने दही वड़े का भोग लगाने से काल भैरव की उग्र ऊर्जा शांत होती है। ऐसा करने से मन को शांति और जीवन में संतुलन प्राप्त होता है

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें