Jitiya 2026: हिंदू धर्म में जितिया व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। इसे जितिया और जीवित्पुत्रिका व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना से रखती हैं। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस व्रत को श्रद्धा और नियमपूर्वक किया जाता है। जितिया व्रत बेहद कठिन माना जाता है, क्योंकि इस दौरान माताएं निर्जला उपवास करती हैं। यानी व्रत के दौरान अन्न के साथ-साथ जल का भी सेवन नहीं किया जाता। प्रदोष काल में भगवान जीमूतवाहन की पूजा-अर्चना करने की परंपरा है।