जया एकादशी 2021
- फोटो : अमर उजाला
जया एकादशी व्रत के लाभ
शास्त्रों में माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी व्रत का अधिक महत्व बताया गया है। इस दिन जातकों को दान अवश्य करना चाहिए। अगर संभव हो सके तो इस दिन गंगा स्नान करना चाहिए। विवाह के लिए माघ शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन केसर, केला या हल्दी का दान करने पर यह कामना पूरी होती है। साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा व्रती को जीवन में धन, मान-सम्मान, अच्छी सेहत, ज्ञान, संतान सुख, पारिवारिक सुख,और मनोवांछित फल मिलता है। जया एकादशी व्रत का फल हमारे पूर्वजों को स्वर्ग में जगह दिलाता है।