अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2020
- फोटो : अमर उजाला
कम से कम पांच बार करें यह प्राणायाम
बाईं नासिका से श्वास ग्रहण करें। इसके बाद कनिष्ठिका और अनामिका उंगलियों से बाईं नासिका को बंद कर लें। फिर दाईं नासिका से अंगूठा हटाकर वहां से धीरे-धीरे श्वास छोड़ें। इसके बाद अब यही प्रक्रिया दाईं नासिका से शुरु करें। यह पूरी प्रक्रिया नाड़ी शोधन या अनुलोम-विलोम प्राणायाम का एक चक्र है। अनुलोम-विलोम कम से कम पांच बार करना चाहिए।