Indira Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि भगवान श्रीविष्णु की आराधना के लिए सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। मान्यता है कि इस दिन उपवास रखने से साधक को न केवल मोक्ष की प्राप्ति होती है, बल्कि जाने अनजाने में हुए पापों से भी मुक्ति मिलती है। शास्त्रों के मुताबिक एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के जीवन से कष्ट दूर होने लगते हैं और वह श्रीहरि की कृपा का पात्र बन जाता है। परंतु सभी एकादशी तिथियों में आश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व है। इसे पितरों के उद्धार और उन्हें प्रसन्न करने का दिन भी माना जाता है। यदि इंदिरा एकादशी पर सच्चे भाव से पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य जैसे कार्य किए जाए, तो पितरों की आत्मा को शांति मिलती हैं। साथ ही भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 में यह व्रत कब रखा जाएगा।