फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानु सप्तमी 2019 : जानें किस उपाय से प्रसन्न होंगे सूर्यदेव और देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Mon, 27 May 2019 10:32 AM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भानु सप्तमी की पूजा विधि
ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को भानु सप्तमी या सूर्य सप्तमी कहा जाता है। इस साल भानु सप्तमी 26 मई रविवार को पड़ रही है। कहते हैं कि इस दिन अगर कोई भक्त सच्चे मन से सूर्य भगवान की उपासना करता है, तो सूर्य देवता उसकी सभी दु:ख को दूर कर देते हैं। सूर्यदेव को ऊर्जा का प्रतीक कहा गया है। आज के दिन सूर्य स्त्रोत का पाठ करने और सुनने वाले भक्तों को बहुत लाभ होता है। सूर्य देव का स्थान नौ ग्रहों में सबसे श्रेष्ठ है। सूर्य देव को अनेक नामों से पुकारा जाता है। तो आइए जानते हैं इस दिन किस विधि से पूजा करने से प्रसन्न होते हैं सूर्य देव.....
विज्ञापन

2 of 5
भानु सप्तमी की पूजा विधि
भानु सप्तमी के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करके उगते हुए सूर्य का दर्शन एवं उन्हें 'ॐ घृणि सूर्याय नम:' कहते हुए जल अर्पित करें।

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
 
विज्ञापन

3 of 5
भानु सप्तमी की पूजा विधि
सूर्य की किरणों को लाल रोली, लाल फूल मिलाकर जल दें। इस दिन गंगा स्नान का भी विशेष महत्व होता है। अगर चाहे तो घर पर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। 

4 of 5
भानु सप्तमी की पूजा विधि - फोटो : pixabay
सूर्य को जल देने के पश्चात् लाल आसन में बैठकर पूर्व दिशा में मुख करके इस मंत्र का 108 बार जप करें। 

''एहि सूर्य सहस्त्रांशो तेजोराशे जगत्पते।
अनुकम्पय मां भक्त्या गृहणाध्र्य दिवाकर।।''
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भानु सप्तमी की पूजा विधि - फोटो : pixabay
ऐसा करने से सूर्य देवता की कृपा मिलेगी और आपको सुख-समृद्धि और अच्छी सेहत का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपको किए गए कार्य का फल शीघ्र मिलने लगेगा और आपके अपयश दूर हो जाएंगे। साथ ही आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा और आप सफलता के मार्ग पर बढ़ने लगेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें