Holi Par Karein Sukhi Tulsi Se Jude Upay: रंगों का पर्व होली करीब है, और इसकी तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। हालांकि, इस वर्ष होलिका दहन और होली के उत्सव की तिथि को लेकर कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है। पंचांग की गणना के विभिन्नता के कारण, कुछ स्थानों पर 14 मार्च को होली मनाई जाएगी, जबकि अन्य स्थानों पर 15 मार्च को रंगोत्सव मनाने की संभावना जताई जा रही है।
होली का पर्व खुशियों, रंगों और उत्साह का प्रतीक होता है, और इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और सकारात्मकता लाने में सहायक हो सकते हैं। तुलसी, जो हमारे घरों में पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक मानी जाती है, उसके सूखे पत्तों से किए गए उपाय खासतौर पर होली के दिन अत्यधिक प्रभावी होते हैं। आइए जानते हैं, होली के दिन सूखी तुलसी से जुड़ी कुछ खास उपायों के बारे में।