Holi 2025: हर साल होली के पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इसे एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार भी कहते हैं। इस दिन सभी होली के शुभ रंगों में रंग कर अपने दिलों से गिले शिकवे दूर करते हैं, इसलिए इसे रिश्तों में प्रेम और मिठास भरने का अवसर भी कहा जाता है। वैसे तो भारत में सभी अलग-अलग तरीकों से होली मनाते हैं। लेकिन मथुरा, वृंदावन और बरसाना में इसकी विशेष रौनक देखने को मिलती हैं। यहां होली को एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो कई दिनों तक चलता है।
कल यानी 13 मार्च 2025 को होलिका दहन के बाद आज 14 मार्च को रंगों की होली खेली जा रही है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ शूल योग बन रहा है। इस संयोग में अपनी राशि के अनुसार रंगों का उपयोग करना और भी कल्याणकारी हो सकता है। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं....