फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2021: ब्रज की लड्डू होली से लेकर लट्ठमार होली तक, किस दिन होगी कौनसी होली

Fri, 19 Mar 2021 07:33 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
होली 2021: बरसाना के श्रीजी मंदिर में उड़ता रंग गुलाल - फोटो : अमर उजाला
इस साल होली 29 मार्च को है। लेकिन ब्रज में होली का खुमार अभी से छाने लगा है। बरसाने की लट्ठमार होली देश-दुनिया में प्रसिद्ध है। ब्रज भूमि में होली धूमधाम के साथ खेली जाती है। यहां दुनियाभर से लोग होली देखने आते हैं। होली से एक सप्ताह पहले ब्रज में विशेष प्रकार की होली खेलना शुरू हो जाती है। आइए जानते हैं कौनसी होली किस दिन मनाई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
होली 2021: बरसाना में हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसातीं हुरियारिनें - फोटो : अमर उजाला
किस दिन खेली जाएगी कौनसी होली
लड्डू की होली - बरसाने की लड्डू की होली 22 मार्च को खेली जाएगी। इस दिन राधा रानी के गांव बरसाना में फाग आमंत्रण का उत्सव होगा और फिर लड्डू से होली खेली जाती है।
रंगीली गली में लट्ठमार होली - रंगीली गली में लट्ठमार 23 मार्च को बरसाना में ही नंदगांव के हुरयारों संग लट्ठमार होली खेली जाएगी। 
नंद गांव में लट्ठमार होली - बरसाना के बाद अगले दिन यानी 24 मार्च को नंदगांव में लट्ठमार होली का आयोजन किया जाएगा।
फूलों की होली और रंगभरनी होली- मथुरा के श्री द्वारकाधीश मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी तो वहीं वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में 25 मार्च को रंगभरनी होली खेली जाएगी।  
छड़ीमार होली- 26 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली का आयोजन होगा।
गुलाल की होली- 27 मार्च को वृंदावन में अबीर और गुलाल से होली खेली जाएगी। यहां वृंदावन में रहने वाली विधवाएं रंगों वाली होली खेलेंगी।
विज्ञापन

3 of 6
होली 2021: बरसाना में हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसातीं हुरियारिनें - फोटो : अमर उजाला
पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है बरसाने की लट्ठमार होली
बरसाने की लट्ठमार होली न सिर्फ देश में मशहूर है बल्कि पूरी दुनिया में भी काफी प्रसिद्ध है। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को बरसाने में लट्ठमार होली मनाई जाती है। नवमी के दिन यहां का नजारा देखने लायक होता है। यहां लोग रंगों, फूलों के अलावा डंडों से होली खेलने की परंपरा निभाते है। 

4 of 6
होली 2021: बरसाना में राधा जी का जन्म हुआ था। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को नंदगांव के लोग होली खेलने के लिए बरसाना गांव जाते हैं। - फोटो : अमर उजाला
नंद गांव के लोग होली खेलने जाते हैं बरसाने
बरसाना में राधा जी का जन्म हुआ था। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को नंदगांव के लोग होली खेलने के लिए बरसाना गांव जाते हैं। जहां पर लड़कियों और महिलाओं के संग लट्ठमार होली खेली जाती है। इसके बाद फाल्गुन शुक्ल की दशमी तिथि पर रंगों की होली खेली होती है।
विज्ञापन

5 of 6
होली 2021: बरसाना के श्रीजी मंदिर में मनाई गई लड्डू होली - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण के समय से चली आ रही है ये परंपरा
लट्ठमार होली खेलने की परंपरा भगवान कृष्ण के समय से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण अपने दोस्तों संग नंदगांव से बरसाना जाते हैं। बरसाना पहुंचकर वे राधा और उनकी सखियों संग होली खेलते हैं। इस दौरान कृष्णजी राधा संग ठिठोली करते है जिसके बाद वहां की सारी गोपियां उन पर डंडे बरसाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होली 2021: लाठियों लेकर खड़ीं हुरियारिनें - फोटो : अमर उजाला
लाठी और ढाल के साथ खेली जाती है होली
गोपियों के डंडे की मार से बचने के लिए नंदगांव के ग्वाले लाठी और ढालों का सहारा लेते हैं। यही परंपरा धीरे-धीरे चली आ रही है जिसका आजतक पालन किया जा रहा है। पुरुषों को हुरियारे और महिलाओं को हुरियारन कहा जाता है। इसके बाद सभी मिलकर रंगों से होली का उत्सव मनाते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें