फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को प्रत्येक वर्ष होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन प्रातः फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। इस बार 28 मार्च 2021 को होलिक दहन किया जाएगा, तो वहीं 29 मार्च 2021 को रंग वाली होली खेली जाएगी। होली का त्योहार आपसी प्रेम को दर्शाता है। पूरे भारतवर्ष में होली को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस बार होली पर 499 सालों के बाद एक बहुत ही दुर्लभ योग का निर्माण हो रहा है इसके साथ ही दो बहुत ही खास संयोग बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार इस बार को होली बहुत ही खास रहेगी। तो चलिए जानते हैं कि होली पर बन रहे हैं कौन से योग, क्या है शुभ मुहूर्त और कब से हैं होलाष्टक...