होली 2021
- फोटो : Amar Ujala
उत्तरप्रदेश और बिहार की होली
उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में होली का त्योहार बहुत ही जोरो-शोरो से मनाया जाता है। यहां पर लोग होली को फाग या फगुआ भी कहते हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा, नंदगांव, वृंदावन और बरसाना की लठमार होली पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां पर लोग देश के विभिन्न हिस्सों से लठमार होली देखने आते हैं। विदेशी पर्यटक भी लठमार होली में शामिल होने आते हैं। उत्तर प्रदेश में दोपहर तक होली खेलने के बाद नए कपड़े पहनकर लोग एक दूसरे के घर जाते हैं। जहां पर उनका होली के व्यंजनो से स्वागत किया जाता है। जिसमें गुझिया सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।