होली का त्योहार पूरे भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। होली पर कई तरह के मीठे और नमकीन व्यंजन बनाए जाते हैं। बाजारों में हर तरफ अबीर गुलाल बिकने लगता है। इस बार रंगों का त्योहार होली 28 और 29 मार्च को मनाया जाएगा। जहां 28 मार्च 2021 को होलिका दहन किया जाएगा तो वहीं 29 मार्च 2021 को रंगो वाली होली खेली जाएगी। इस दिन पूरा वातावरण रंग-बिरंगे अबीर गुलाल से सराबोर हो जाता है। हर तरफ उल्लास और उमंग का माहौल रहता है। ज्योतिष के अनुसार हर रंग का अपना अलग महत्व होता है। यदि आप होली के त्योहार पर राशि के अनुसार रंंगो प्रयोग करेंगे तो इससे आप कई तरह के फायदे प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस राशि वाले को कौन से रंग का प्रयोग करना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
होली 2021
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि के जातकों को होली पर पीले और लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। मेष राशि वालो के लिए ये दोनों रंग बहुत भाग्यशाली और शुभ है। इसी तरह से वृषभ राशि वाले लोगों को होली पर गुलाबी हरे और नीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे आपको सहजता महसूस होगी।
विज्ञापन
3 of 7
होली 2021
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन और कर्क राशि
मिथुन राशि के लोगों को रंग सफेद और हरा रंग से होली खेलनी चाहिए। ये दोनों ही रंग मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुभ हैं। कर्क राशि पर चंद्रमा का प्रभाव होने के कारण इनका स्वाभाव बहुत चंचल होता है। होली पर कर्क राशि के लोगों को पीले और सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे इनका मन नियंत्रण में रहेगा और ये सयंमी बनेंगे।
4 of 7
होली 2021
सिंह और कन्या राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए गुलाबी, पीला और हरे रंग से होली खेलना शुभ रहेगा। इससे इनके जीवन में उल्लास और शांति आएगी। इसी तरह से कन्या राशि के लोगों को होली के पर्व पर पीले और हरे रंग का प्रयोग करना बहुत ही अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
5 of 7
होली 2021
तुला और वृश्चिक राशि
तुला राशि के लोगों के लिए हरे, नीले और सफेद रंग से होली खेलना उत्तम विकल्प है। तो वहीं वृश्चिक राशि के लोगों के लिए होली पर पीले, लाल, नीले रंगों का प्रयोग शुभ रहेगा। इसके अलावा वृश्चिक राशि के लोग गहरे लाल या फिर मैरून रंग से भी होली खेल सकते हैं। राशि के अनुसार रंगों से होली खेलने पर आपके जीवन में खुशियों और प्रेम के रंगो में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
6 of 7
होली 2021
धनु और मकर राशि
इस होली पर धनु राशि के लोगों के लिए लाल,सफेद, हल्का नीला या आसमानी रंग का प्रयोग करना सही है। मकर राशि के लोगों को इस होली पर लाल, सफेद, हल्का नीला या आसमानी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।
कुंभ और मीन राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए इस होली पर नीले और लाल रंग का प्रयोग करने शुभ रहेगा, इसके साथ ही मीन राशि के लोगों के लिए पीले और हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। ये रंग मीन राशि के लिए भाग्यशाली रहेंगे।