Holi 2021: होली उत्सव 29 मार्च को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन करने के बाद अगले दिन होली उत्सव मनाया जाता है। रंगों का यह त्योहार अपने आप में निराला है। इस पर्व में प्रेम, यौवन, सांस्कृतिक संगीत और नृत्य, रंग, समरसता, मिठास इन सभी चीजों का समावेश है। होली को बरसाने की होली और भी खास बनाती है। ये होली रंग-गुलाल के साथ-साथ लाठी और डंडों से खेली जाती है।