कुमाऊंनी होली
उत्तराखंड के कुमाऊंनी इलाके में होली रंगों और राग दोनों से खेली जाती है। यहां पर दो तरह की होली खेली जाती है पहली खड़ी होली और दूसरी बैठकी होली।
गोवा की होली
गोवा में खेली जाने वाली होली को शिमगो उत्सव कहते है। इस दिन पूरे शहर में जुलूस निकाला जाता है और शाम को नाटक और संगीत के कार्यक्रम होते हैं।