फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली 2018: बरसाना की लट्ठमार होली कल, उससे पहले आज खेली जाएगी लड्डुओं की होली

Fri, 23 Feb 2018 10:49 AM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
देशभर में जहां होली 2 मार्च को मनाई जाएगी वहीं ब्रज में होली की शुरुआत कई दिनों पहले से ही होने लगती है। ब्रज की होली के रंग अनोखे होते हैं। ऐसी मान्यता है कि सबसे पहले होली भगवान कृष्ण ने राधा जी के संग होली खेली थी इसलिए ब्रज की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां होली से पहले ही कई तरह के रंग देखने को मिलते है।


 
विज्ञापन

2 of 4
लठ्ठमार होली से एक दिन पहले लड्डुओं की होली खेली जाती है। मान्यता के अनुसार नंदगांव में मंदिर में कृष्ण को होली का निमंत्रण देने जाते है। उनके इस निमंत्रण को कृष्ण और गांववाले स्वीकार कर लेते हैं। इस दौरान वहां पर भोग लगाने को दिए गए लड्डुओं को लुटाने में लग जाते है। फिर अगले दिन लट्ठमार होली की जाती है। 

 

विज्ञापन

3 of 4
बरसाने के लट्ठमार होली ब्रज की मशहूर होली होता है। जिसमें महिलाएं पुरुषों के  ऊपर डंडे से उनकी पिटाई  करते है और पुरुष उनसे बचते हुए उन पर अबीर और गुलाल डालते हैं । फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को बरसाने में लट्ठमार होली मनाई जाती है। नवमी के दिन यहां का नजारा देखने लायक होता है।

 
विज्ञापन

4 of 4
ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण अपने साथियों के साथ मिलकर नंद गांव से बरसाना राधा और उनकी सखियों के संग होली खेलने पहुंचते हैं। जहां पर कृष्ण जी राधा संग ठिठोली करते है जिसके बाद वहां  की सारी गोपियां उन पर डंडे बरसाती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें