फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindu Nav Varsh Wishes: आज से हिंदू नववर्ष प्रारंभ, इन संदेशों से दें अपने करीबियों और दोस्तों को शुभकामनाएं

Thu, 19 Mar 2026 06:04 AM IST
Shweta Singh धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू नववर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को प्रारंभ होता है। आज यानी 19 मार्च, 2026 को हिंदू नववर्ष मनाया जाएगा जिसके साथ ही नए विक्रम संवत 2083 का आगमन होगा। 
विज्ञापन
1 of 9
2083 नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Hindu Navvarsh 2083 Ki Shubhkamnaein: पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को प्रारंभ होता है। यह शुभ दिन नौ दिनों तक चलने वाले चैत्र नवरात्रि उत्सव की शुरुआत का भी प्रतीक है। आज यानी 19 मार्च, 2026 को हिंदू नववर्ष मनाया जाएगा जिसके साथ ही नए विक्रम संवत 2083 का आगमन होगा। इस दिन का अत्यंत गहरा आध्यात्मिक महत्व है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना का कार्य प्रारंभ किया था। इसके अतिरिक्त, यह भी माना जाता है कि भगवान राम का राज्याभिषेक समारोह भी इसी दिन संपन्न हुआ था। इस शुभ अवसर पर, आइए हम अपने  करीबियों को हार्दिक शुभकामनाएं दें ।
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि में मां की स्थापना करते समय न करें ये गलती, जानें इससे जुड़े नियम
Chaitra Navratri 2026: माता रानी को खुश करने के लिए करें ये उपाय, प्रसन्न होंगी देवी और बरसेगी कृपा
विज्ञापन

2 of 9
2083 नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
नए वर्ष का नया प्रभात
बस खुशियां ही खुशियां लाए
मिट जाए सब मन का अंधेरा
हर पल बस रोशन हो जाए
नव सवंत्सर 2083 की बधाई
विज्ञापन

3 of 9
2083 नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
नव-वर्ष की पावन बेला में है यही शुभ संदेश
हर दिन आए आपके जीवन में लेकर खुशियां विशेष
इसी शुभकामनाओं के साथ
हिन्दू नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 9
2083 नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
नए साल की सुबह के साथ,
आपकी जिंदगी भी उजाले से भर जाए,
हम यही दुआ करेंगे,
नया वर्ष आपकी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लाए..
नव सवंत्सर 2083 की बधाई
 
विज्ञापन

5 of 9
2083 नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
पुरानी बुराइयों को छोड़ आएं,
नए विचारों से जीवन सजाएं,
हिंदू नववर्ष की इस पवित्र घड़ी में,
सुख-शांति का संदेश लाएं
नव संवत्सर 2083 बहुत मंगलमय हो
 
विज्ञापन

6 of 9
2083 नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
नया साल लेकर आया नया संदेश,
बढ़ाएं प्रेम, करें सबका कल्याण,
हर मन में बसे खुशियां अनंत,
यही हो हमारी अभिलाषा।
नव वर्ष 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 9
2083 नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
विक्रम संवत का नया पन्ना खुले,
सारे गम और संकट दूर हों,
आपके जीवन में आशीर्वाद बरसे,
ऐसा यह नववर्ष हो
नव वर्ष 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं
 

8 of 9
2083 नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
समय बदलेगा, दिन बदलेंगे,
मुस्कुराते चेहरे सब दिखेंगे,
नववर्ष की इस पावन बेला में,
सुख-समृद्धि के दीप जलेंगे।
नव सवंत्सर 2083 की बधाई
 
विज्ञापन

9 of 9
2083 नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
सफलता के हर शिखर पर आपका नाम हो,
आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम हो,
हिम्मत से सामना करना मुश्किलों का,
देखना वक्त भी एक दिन आपका गुलाम होगा
2083 नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें