Hariyali Teej 2026 Wishes: हरियाली तीज के खास मौके पर आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खूबसूरत संदेशों और शुभकामनाओं के जरिए त्योहार की बधाई दे सकते हैं।
Hariyali Teej 2026 Wishes In Hindi: हरियाली तीज का पर्व प्रेम, सौभाग्य और खुशियों का संदेश लेकर आता है। सावन के महीने में मनाया जाने वाला यह त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन, पति की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखती हैं। वहीं, कुंवारी युवतियां भी मनचाहे जीवनसाथी की कामना से हरियाली तीज का व्रत और पूजन करती हैं। चारों ओर हरियाली, झूले, मेहंदी और लोकगीत इस पर्व की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।
हरियाली तीज सिर्फ पूजा-पाठ का पर्व नहीं, बल्कि रिश्तों में प्रेम और अपनापन बढ़ाने का भी अवसर है। इस खास मौके पर आप अपने परिवार, दोस्तों और प्रियजनों को खूबसूरत संदेशों और शुभकामनाओं के जरिए त्योहार की बधाई दे सकते हैं। अगर आप भी अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए प्यार और खुशियों से भरे हरियाली तीज के संदेश उन्हें जरूर भेजें और इस पावन पर्व की खुशियां साझा करें।
विज्ञापन
2 of 11
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
- फोटो : AI
मेहंदी की खुशबू, चूड़ियों की खनक,
सज जाए हर आंगन, महके हर पल।
सावन की फुहारें खुशियां बरसाएं,
हरियाली तीज आपके जीवन में प्रेम और उमंग लाए।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
3 of 11
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
- फोटो : AI
भगवान शिव की कृपा होगी
मिलता रहेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
जब हम सब मिलकर मनाएंगे हरियाली तीज का त्योहार।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
4 of 11
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
- फोटो : AI
सावन की रिमझिम फुहार हो,
मेहंदी में सजा प्यार हो,
हर दिन खुशियों से भरा रहे,
हरियाली तीज का त्योहार आपके लिए खास रहे।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
5 of 11
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
- फोटो : AI
चूड़ियों की खनक, मेहंदी का रंग,
सावन लाए खुशियों के संग।
हर मन में प्रेम और उल्लास हो,
हरियाली तीज पर खुशियों की बरसात हो।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
6 of 11
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
- फोटो : AI
चंदन की खुशबू
बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो
हरियाली तीज का त्योहार।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
7 of 11
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
- फोटो : AI
पेड़ों पर लग गए झूले, सावन की बरसी फुहार
चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
मुबारक हो आप सभी को हरियाली तीज का त्योहार!
8 of 11
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
- फोटो : AI
सावन की फुहार, झूलों की बहार,
हर चेहरे पर सजे खुशियों का श्रृंगार।
प्रेम और सौभाग्य से भरा रहे जीवन,
तीज का पर्व लाए सुखद हर क्षण।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
9 of 11
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
- फोटो : AI
मेहंदी रचे हाथों में, खुशियां बसे साथों में,
सावन की घटाएं बरसें,
मन की हर मुराद पूरी हो,
और जीवन प्रेम से सदा महके।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
10 of 11
हरियाली तीज की शुभकामनाएं!
- फोटो : AI
आप पर सदा माता पार्वती अपनी कृपा बनाएं रखें
मेरी दिल से यही दुआ है कि इस बार हरियाली तीज पर
आपको मिल जाए आपका मनचाहा वर।
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
सावन आया रंग हजार,
लेकर खुशियों की बौछार।
झूले झूलें, गीत सुनाएं,
हरियाली तीज मिलकर मनाएं।
सुख, समृद्धि और प्रेम मिले अपार,
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।