फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej 2024 Wishes: हरियाली तीज पर सावन की रंगत को इन संदेशों से करें हरा-भरा, सखियों को भेजें शुभकामना

Wed, 07 Aug 2024 09:35 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Hariyali Teej 2024: आज यानी 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत सभी सुहागिनों के लिए बहुत है। 
विज्ञापन
1 of 7
Happy Hariyali Teej 2024 - फोटो : अमर उजाला
Hariyali Teej Wishes in Hindi: आज यानी 7 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत सभी सुहागिनों के लिए बहुत खास है। इस साल हरियाली तीज को परिघ योग, शिव योग और रवि योग के साथ मनाया जा रहा है। आज के दिन सभी व्रती महिलाएं वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और पति की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। इस दौरान कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए ये व्रत करती हैं। 

हरियाली तीज के पर्व को रंग-बिरंगे वस्त्र, मेहंदी, झूले और पारंपरिक गीतों के साथ मनाया जाता है। इस व्रत में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यताओं के अनुसार शिव-पार्वती के जोड़े की पूजा करने से पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता बनी रहती हैं। वहीं आज हरियाली तीज के खास अवसर पर व्रती महिलाएं अपनी बहन या सखी सहेली के साथ झूला भी झूलती हैं। इस दौरान वह गले मिलकर एक दूसरे को तीज की शुभकामनाएं भी देती हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के जरिए अपनी सखी सहेलियों और परिवार के सदस्यों शुभकामना दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Hariyali Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मेरा मन झूम-झूम नाचे,
गाये तीज के हरियाले गीत,
आज पिया संग झूलेंगे,
संग में मनाएंगे हरियाली तीज
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
Hariyali Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मां पार्वती आप पर हमेशा अपनी कृपा बनाएं,
इस तीज आपको अपना मनचाहा वर मिल जाए,
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
Hariyali Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
आप सभी को मुबारक हो तीज का त्योहार
विज्ञापन

5 of 7
Hariyali Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
पेड़ों पर झूले, सावन की फुहार
मुबारक हो आपको तीज का त्योहार
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
Hariyali Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
शिव जी की कृपा होगी
मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद,
जब मनाएं मिलकर सब हरियाली तीज का त्योहार
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Hariyali Teej 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
हरियाली तीज का त्योहार है,
गुझियों की बहार है,
पेड़ों पर पड़े हैं झूले,
दिलो में सबके प्यार है…
हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें