हिन्दू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। सावन महीने में पड़ने वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या के रुप में मनाया जाता है। इस बार यह अमावस्या 23 जुलाई यानि रविवार को है। इस दिन पेड़-पौधों के संरक्षण का विशेष महत्व होता है। इस दिन पेड़ लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन पेड़ लगाने से आपकी किस्मत बदलने लगती है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से कौन पेड़ लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
2 of 5
हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता के अनुसार पीपल के वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का निवास स्थान माना जाता है। इसलिए इस दिन पीपल के पेड़ लगाने से भाग्य का साथ मिलता है।
विज्ञापन
3 of 5
पीपल के पेड़ के अलावा बरगद का पेड़ लगाने को भी सौभाग्यशाली माना जाता है। इसलिए इस दिन बरगद का पेड़ लगाना चाहिेए।
4 of 5
केले के पेड़ में भगवान विष्णु और गुरु वृहस्पति का निवास स्थान माना जाता है। केले के पेड़ को भगवान विष्णु की पूजा के लिए अच्छा माना जाता है तो वहीं देवताओं के गुरु बृहस्पति की पूजा में केले का पूजन करना आवश्यक माना जाता है। इसलिए हरियाली तीज के मौके पर केले का पेड़ लगाना शुभ होता है।
हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। पुराणो के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वह घर तीर्थ के समान माना जाता है इसलिए हरियाली अमावस्या पर तुलसी का पौधा लगाना चाहिेए।