Hariyali Amavasya 2026: सावन माह की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस साल 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या मनाई जा रही है, जो बेहद खास है। इस दिन साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इसके अलावा इस अमावस्या पर पुनर्वसु नक्षत्र और सिद्ध योग का विशेष संयोग प्रभावी रहेगा। मान्यता है कि, इस दिन पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि मिलती है, साथ ही पितरों को तर्पण करने से घर में सकारात्मकता आती है। हालांकि, इस दिन कुछ उपाय करना शुभ होता है। इनके प्रभाव से राहु के अशुभ प्रभाव से बचाव होता है और जीवन में आ रही परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। आइए इनके बारे में जानते हैं।