फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2025 Wishes: शारदीय नवरात्रि के शुभ अवसर पर इन संदेशों से दे सभी को शुभकामनाएं

Mon, 22 Sep 2025 10:08 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Happy Navratri Wishes in Hindi: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हर वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 22 सितंबर 2025, सोमवार से प्रारंभ होकर 2 अक्तूबर 2025, गुरुवार को विजयादशमी के दिन संपन्न होगा।
विज्ञापन
1 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हर वर्ष आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 22 सितंबर 2025, सोमवार से प्रारंभ होकर 2 अक्तूबर 2025, गुरुवार को विजयादशमी के दिन संपन्न होगा। मान्यता है कि जब नवरात्रि का प्रारंभ सोमवार से होता है, तो देवी दुर्गा का आगमन हाथी पर होता है। इसे अत्यंत मंगलकारी माना गया है क्योंकि यह सुख-समृद्धि, राष्ट्र में उन्नति और कल्याण का प्रतीक है। वहीं नवरात्रि का प्रत्येक दिन मां दुर्गा के अलग-अलग दिव्य स्वरूपों की उपासना को समर्पित होता है। इस अवधि में भक्तजन उपवास और पूरे विधि-विधान से पूजा-पाठ करते है।
 
शास्त्रों के मुताबिक शारदीय नवरात्रि में सच्चे मन से की गई आराधना का फल व्यक्ति को अवश्य मिलता है और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। हालांकि, इस दौरान मंदिरों से लेकर घर-आंगनों तक भक्ति का उल्लास और आध्यात्मिकता का वातावरण बना रहता है। यही नहीं देशभर में जगह-जगह देवी की भव्य प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है और भक्तजन गीत, नृत्य और भक्ति रस में लीन होकर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं। वहीं सभी एक दूसरे को इस पर्व की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
सुख, शांति और समृद्धि की
मंगलमय कामनाओं के साथ
आप और आप के परिवार को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक मंगल कामनाएं
मां अम्बे आपको सुख समृद्धि वैभव ख्याति प्रदान करें…जय माता दी..
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं ।
विज्ञापन

3 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
दिव्य है मां की आंखों का नूर,
संकटों को मां करती हैं दूर,
मां की ये छवि निराली
नवरात्रि में आपके घर लाए खुशहाली।।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

4 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी, नारायणी नमोस्तुते
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

5 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो…।
शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन

6 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
माता रानी ये वरदान देना,
बस थोड़ा सा प्यार देना,
आपकी चरणों में बीते जीवन सारा
ऐसा आशीर्वाद देना।
आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

7 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
मां दुर्गा का रूप है अति सुहावन
इस नवरात्रि आप पर बरसे मां की कृपा
खुशियां महके आपके घर-आंगन।
जय माता दी!
आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।

8 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
मां की आराधना का ये पर्व है,
मां के नौ रूपों की भक्ति का पर्व है,
बिगड़े काम बनाने का पर्व है,
भक्ति का दीया दिल में जलाने का पर्व है।
आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।

9 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
जगत पालनहार है मां
मुक्ति का धाम है मां,
हमारी भक्ति का आधार है मां
सबकी रक्षा की अवतार है मां,
जय माता दी!
आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं।

10 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला
लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार
हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आए आपके द्वार
और इस नवरात्रि मिलें आपको खुशियां हजार
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं।
विज्ञापन

11 of 11
शारदीय नवरात्रि 2025 - फोटो : अमर उजाला

देवी मां के कदम आपके घर आएं,
आप खुशी से नहाएं
परेशानियां आपसे आंखें चुराए।
जय माता दी !
शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं।

Navratri 2025: नवरात्रि में नौ देवियों को अर्पित करें उनके पसंदीदा भोग, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

 

Shardiya Navratri 2025: आज से शारदीय नवरात्रि शुरू, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि समेत सब कुछ




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): 
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें