फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Somwar 2024 Wishes: सावन के तीसरे सोमवार पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये शुभकामना संदेश

Mon, 05 Aug 2024 06:06 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Sawan 3rd Somwar 2024 - फोटो : अमर उजाला
Sawan 3rd Somwar 2024: आज यानी 5 अगस्त 2024 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जा रहा है। ये व्रत सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। इस दिन महादेव की पूजा अर्चना करने से जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। वहीं चातुर्मास होने के कारण इस माह की महत्ता अधिक बढ़ जाती है। बता दें चातुर्मास में पूरी सृष्टी का संचालन भोलेनाथ के हाथों में होता है। इसलिए इस दौरान किए जाने वाले शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर शिव जी की कृपा बनी रहती है। हिंदू धर्म में सावन माह को प्रेम, हरियाली और बरसात का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान होने वाली बारिश प्रकृति की सुंदरता को और बढ़ाती है। वहीं इस साल सावन के तीसरे सोमवार पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सभी शिव भक्तों को इन शुभकामना संदेशों के माध्यम से बधाइयां दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Sawan 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
करता करे न कर सके
शिव करे सो होय
तीन लोक नौ खंड में
महाकाल से बड़ा न कोई।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
Sawan 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सावन में मंदिर सजने लगता है,
शिव का डमरू बजने लगता है,
हर हृदय शिव-शिव कहने लगता है
भक्ति का अलख जगने लगता है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 6
Sawan 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सावन की रिमझिम बूंदों में शिव का वास है,
हर हर महादेव का गूंजता शोर आसपास है।
भोलेनाथ का आशीर्वाद हो सब पर हर पल,
सावन का महीना सभी को लगे खुशहाल और खास है।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
Sawan 2024 Wishes - फोटो : अमर उजाला
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
मुबारक हो आपको सावन सोमवार का त्योहार।
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sawan - फोटो : अमर उजाला
शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है,
शिव शक्ति है, शिव भक्ति है,
आओ सावन में भगवान शिव का नमन करें
उनका आशीर्वाद हम सब पर बना रहे
सावन सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें