Happy Sawan Shivratri 2022 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग में हर साल में 12 शिवरात्रि होती हैं, लेकिन इनमें से दो शिवरात्रि को खास महत्व दिया जाता है। पहली फाल्गुन मास की शिवरात्रि जिसे महाशिवरात्रि कहते हैं और दूसरी महत्वपूर्ण शिवरात्रि सावन की मानी जाती है। इस दिन विधि-विधान से शिव जी की पूजा अर्चना की जाती है। इस साल सावन माह की शिवरात्रि 26 जुलाई 2022 दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और उन्हें उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। सावन शिवरात्रि पर शिव भक्त सुबह से ही मंदिरों में शिवलिंग का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। शिवभक्त पूरे दिन उपवास रखकर मंत्रों का जाप करते हुए शिवजी की आराधना में लीन रहते हैं। सावन शिवरात्रि के शुभ और पवित्र अवसर पर आप भी एक दूसरे को शुभकामनाएं संदेश भेजें।
विज्ञापन
2 of 6
Sawan shivratri ki shubhkamnaein
- फोटो : अमर उजाला
भक्ति में है शक्ति
शक्ति में संसार है
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
3 of 6
Sawan shivratri ki shubhkamnaein
- फोटो : अमर उजाला
हाथ में है डमरू जिनके
और साथ में है काला नाग
है जिसकी लीला अपरम्पार
वो हैं मेरे भोले नाथ
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
4 of 6
Sawan shivratri ki shubhkamnaein
- फोटो : अमर उजाला
भोलेनाथ की बनी रहे आप पर छाया
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में
जो कभी किसी ने नहीं पाया
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
5 of 6
Sawan shivratri ki shubhkamnaein
- फोटो : अमर उजाला
भूखे को अन्न देते
देते प्यासे को पानी
ऐसे है मेरे भोले बाबा औघढ़दानी
सावन शिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं